स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल बाइक की लूट,पुलिस पहूंची मौके पर जुटी जांच में
हाजीपुर : राजापाकर थाना क्षेत्र के भातादासी गाव के नजदीक बुधवार को अपराधियो ने एक स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल बाइक लूट लिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि राजापाकर में ज्वेलरी की दुकान के मालिक प्रणव कुमार शाम में अपनी दुकान बंद कर वापस अपने महुआ स्थित घर जा रहे थे। व्यवसायी अपनी बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वो थाना क्षेत्र के भातादासी गाव के नजदीक पहुचा वैसे ही पीछे से एक बाइक पर तीन अपराधी ओवर टेक कर बाइक रुकवाया और हथियार के बल बाइक लूट लिया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और पूरे मामले की जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी के आवेदन पर प्राथिमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।




Recent Comments