बनियापुर का बेटा सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में बना कोरोना योद्धा

बनियापुर (सारण) बनियापुर का बेटा सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर जिले का नाम रौशन कर रहे है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एमबीबीएस रेजीडेंट एमडी  के तौर पर डॉ वरुण कुमार सिंह बनियापुर प्रखण्ड के पंचमहला गांव के निवासी है।जो सफदरजंग अस्पताल के सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक के कोविड आईसीयू  में 24 घण्टा ड्यूटी में रहकर कोरोना संक्रमित व् पोजेटिव रोगियो का इलाज कर रहे है।डॉ वरुण कुमार सिंह  ने बताया कि पिछले चार माह से पुरे दिन रात आईशोलेशन वार्ड में संदिग्ध संक्रमित व् पोजेटिव रोगियो की सेवा हो रही है।वही घर पर अपने पिता अरुण कुमार सिंह से जो कि सेना से रिटायर है वीडियो काल के द्वारा आने की आश्वासन देना पड़ता है।डॉ वरुण कुमार में देश सेवा की जज्बा है।उन्होंने कहा कि देशवासियो का सेवा करना अपने आप मे परम सौभाग्य है।डॉ वरुण कुमार ने बताया कि कोरोना पर हम तभी जित पा सकेंगे जब हम सरकार के निर्देश का पालन कर घरो में रहेंगे एवम कम से कम घर से बाहर निकले।इस जानलेवा महामारी का एक मात्र उपाय समाजिक दुरी बनाते नियमो का पालन करे।