स्वछता के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए स्वछताग्रही और मुखिया ने पंचायत में लगाया चौपाल
तरैया।26.02.2019

लोहिया स्वछता अभियान के तहत गाँव के लोगो को स्वछता के प्रति जागरूक करने के लिए भागवतपुर पंचायत में मुखिया मुकेश कुमार यादव एवं स्वछताग्रहीयों की अध्यक्षता में मंगलवार को ग्रामीणों की एक चौपाल लगायी गयी।जिसमें पंचायत के वार्ड 09 स्थित शिव मंदिर के परिसर में ग्रामीणों की एक सभा बुलाई गयी।जिसमे स्वछताग्रहीयो ने ग्रामीणों को स्वछता अभियान के बारे में बताया और स्वछता के महत्व पर प्रकाश डाला।ग्रामीणों को शौचालय का प्रयोग करने,अपने आस-पास सफाई रखना आदि जानकारिया दी गयी।उक्त मौके पर स्वछताग्रही गौरव प्रताप सिंह,मुकुल कुमार सिंह,हिमांशु सिंह,विक्रांत श्रीवास्तव,उषा कुमारी व अन्य मौजूद थे।