दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चंपारण में आईएमए जिला इकाई एवं एपीआई बिहार चैप्टर के जिला ईकाई के तत्वधान में गत रात पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया बस स्टैंड के समीप एक निजी होटल के सभागार में आगामी बेपिकॉन 2019 वार्षिक सम्मेलन के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस वार्षिक सम्मेलन में मीडिया चेयरमैन डॉ0 उमेश कुमार ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ फिजिसियंस बिहार चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन इस बार बेतिया में होने जा रहा है। यह चंपारण के इतिहास में पहलि बार होगा। यह सम्मेलन 1 से 3 मार्च 2019 तक चलेगा। इसमें देश प्रदेश के तकरीबन 500 फिजीशियन चिकित्सकों के आने की संभावना है। इस सम्मेलन के संबंधित अधिकारी एसोसिएशन के चेयरमैन दिलीप कुमार, एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉ0 अंजनी कुमार, को-
सेक्रेटरी डॉ0 उपेंद्र कुमार, रिसेप्शन कमिटी डॉक्टर सनी कुमार सिंह, डॉ0 सुमित कुमार, भी0 एम0 देव, डॉक्टर शंभू राम आदि ने भी अपने विचारों में है इस कार्यक्रम के विषय में वक्तव्य दिया। वही डॉक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए दिन रात मेहनत किया जा रहा है। इस सम्मेलन में बीमारियों से जुड़ी बहुत सी नई बात सामने आएगी जो आम लोगों के लिए भी बहुत जरूरी होगा।





Recent Comments