भागवतपुर गाँव मे अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख,हजारों की सम्पत्ति नष्ट
तरैया।26.02.2018
थाना क्षेत्र के भागवतपुर गाँव मे अचानक आग लगने से एक झोपड़ीनुमा मकान जलकर राख हो गया।जिसमें अन्न,वस्त्र एवं दैनिक उपभोग की वस्तुए सहित हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गया।अग्निपीड़त डिडू सिंह ने बताया कि वह घर से बाहर कृषि कार्य करने गया था।तभी अचानक 01 बजे दिन में उसके घर मे आग लग गया।जिसमें अन्न,वस्त्र सहित सभी उपयोग की अन्य वस्तुए जलकर नष्ट हो गयी है।पिड़ित ने इस संबंध में एक शिकायत प्रतिवेदन सीओ को दिया है।सीओ वीरेंद्र मोहन ने बताया जाँच कर शीघ्र पिड़ित को सहायता मुहैया कराया जाएगा।