स्वच्छता सप्ताह के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पानापुर (सारण) : बुधवार को शिवा इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल तुर्की-पानापुर में भारत गैस के सौजन्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें विद्यालय के सभी छात्र/ छात्राओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिला । इस प्रतियोगिता में वर्ग षष्ठम् के छात्र मुराद आलम प्रथम, षष्ठम् की छात्रा सानिया खातुन द्वितीय तथा वर्ग चतुर्थ के छात्र रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसमें सभी प्रतिभागियों को भाजपा नेता एवं विद्यालय के संस्थापक श्री हरिनारायण सिंह’ अधिवक्ता’ के द्वारा पुरस्कृत किया गया । प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव चौबे के द्वारा किया गया एवं इसका प्रबंधन विद्यालय के निदेशक श्री पंकज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुआ ।