शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना और शिक्षकों की समस्याओं का निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी : रागनी कुमारी

#रागनी कुमारी ने एकमा के नये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर किया योगदान

#कमल सिंह सेंगर,एकमा (सारण) : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के आदेश पर राजकीय बुनियादी विद्यालय चन्दवारा, (मुजफ्फरपुर) की प्रधानाध्यापिका रागिनी कुमारी ने आज एकमा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर योगदान किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत बीईओ रागनी कुमारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना और शिक्षकों की समस्याओं का निदान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने शिक्षकों भी से ईमानदारीपूर्वक शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्य को पूरा करने का आग्रह किया।
गया है।
शिक्षकों ने भी नवागत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत व अभिनंदन करते हुए अपने कर्तव्यों के पालन के माध्यम से हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर अरूण कुमार सिंह, शंकर नाथ, हरिशंकर शाही, उपेन्द्र सिंह, संदीप कुमार, हिमाद्री कुमारी, अनिल राम, मोहम्मद सरवर आलम, प्रहलाद महाराज, कमल कुमार सिंह, वीरबहादुर ततवां, सुनील कुमार साह आदि शिक्षक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा एकमा के बीईओ मिथिलेश्वर प्रसाद को स्थानांतरित करके राजकीय बुनियादी विद्यालय जोकाहां (पश्चिम चम्पारण) का प्रधानाध्यापक बनाया गया है।