
मढ़ौरा बाजार में बड़ा हादसा टाला, गनीमत रहा की मंदिर के दीवार से अनियंत्रित ट्रक के टकराने के बाद कोई हताहत नहीं
मढ़ौरा : नगर के मुख्य बाजार में मंगलवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते होते बचा जब एक अनियंत्रित ट्रक होकर रेफरल अस्पताल के पास स्थित एक मंदिर भवन से टकरा गया I तेज गति के ट्रक का अचानक अस्पताल भवन के नजदीक टकराने से बाजार में अफरातफरी मच गया I ट्रक के टकराने के समय मुख्य सड़क पर करीब आधा दर्जन लोग देर रात खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे थे I यह संयोज था की लोग हताहत होने से बाल बाल बच गये,ट्रक की रफ्तार की इतनी तेज थी की मंदिर से टकराने के साथ तेज धमाका हुआ I यह भी एक संयोज था की ट्रक दूसरी तरफ अनियंत्रित नहीं हुआ, दूसरी तरफ अगर यह हादसा हुआ होता तो कई आवासीय घर चपेट में आ जाते और एक बड़ा हादसा हो सकता था I ट्रक के ठोकर से मंदिर का नवनिर्मित पाया क्षतिग्रस्त हो गया I

उक्त मंदिर परिसर में प्रति वर्ष स्थानीय सोनापट्टी के द्वारा नवरात्र में कलश और मूर्ति स्थापित कर भव्य पूजा किया जाता है I उक्त मंदिर में प्रतिदिन स्थानीय लोग के द्वारा पूजा भी करते है I मंदिर के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में भारी क्षोभ बना हुआ है I




Recent Comments