
स्वच्छता को ले नुक्कड़ नाटक का आयोजन
नगरा(सारण) : प्रखंड क्षेत्र के कोरेया पंचायत के वार्ड संख्या 6 लोहा छपरा में स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.नुक्कड़ नाटक के जरिये कलाकारों ने समाज में घर की इज्जत शौचालय और उसके महत्व को बताया.शौचालय के अभाव में खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी.पटना से आये कलाकार के लीडर अविनाश कुमार,रखी कुमारी,आदर्श कुमार,संतोष राजपूत,जितेंद्र कुमार,परमानंद कुमार,नगरा स्वच्छताग्रही मोहम्मद नेशार व मोहम्मद अरमान अली ने वहां उपस्थित लोगों को नुक्कड़ नाटक द्वारा यह बताया की घर की इज्जत शौचालय से और साफ-सफाई से,रोगों से बचने की क्षमता रहती है.अगर साफ सफाई नही रहने के कारण जिससे अनेक बीमारी पनपती है और डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी होने का भय बना रहता है.इस मौके पर तरुण कुमार,विजेंदर कुमार,सरोज कुमार,राकेश कुमार,कुंदन कुमार,वकील कुमार,धर्मेंद्र सिंह,वार्ड सदस्य अहिल सहित सैकड़ो ग्रामीणों उपस्थि थे.संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.




Recent Comments