
छपरा(सारण)।पत्नी द्वारा पति की निर्मम हत्या किये जाने की खबर जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते आस पड़ोस सहित गांव के सैकड़ो लोग घटना स्थल पर जुट गए।जिसको जहाँ से घटना की बाबत जानकारी मिली वही से घटना स्थल की ओर चल पड़ा।
पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से चल रहा था,विवाद
स्थानीय लोगों की माने तो मृतक पप्पू की शादी वर्ष 2018 में इशुआपुर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी दारोगा राय की पुत्री गायत्री देवी के साथ संपन्न हुई थी।इस बीच कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा।मगर बिगत एक वर्षो से दोनों के बीच कुछ आपसी विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा था।बताया जाता है कि घटना की रात भी पति-पत्नी अलग-अलग सोए थे।पति छत पर कमरे में सोया था।जबकि पत्नी छत के ही एक अलग हिस्से में सोई थी। जहाँ सभी लोग खाना पीना खाकर सो गए उसके बाद पत्नी द्वारा रात्रि करीब साढ़े ग्यारह-बारह बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया गया।लोगों में इस बात की भी चर्चा थी कि मृतक की पत्नी और उसके सास ननद में नही बनती थी।
परिवार का कमाऊ सदस्य था,मृतक पप्पू:
मृतक पप्पू अपने माता पिता के पाँच पुत्रियों में इकलौता पुत्र था। जिसके ऊपर बहनों की शादी से लेकर परिवार के भरण-पोषण तक कि जिम्मेवारी थी।तीन बहनों की शादी हो चुकी है।जबकि दो बहनों की शादी होनी बाकी थी।ऐसे में इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।आसपास के लोगो ने बताया कि घटना के दिन ही पप्पू कोलकाता से घर लौट था।
परिजनों के चीख पुकार से माहौल हुआ गमगीन।
घटना के बाद से बूढ़ी माँ शारदा देवी,पिता शत्रुघ्न राय और दोनों बहनों के चीख-पुकार से परिवार सहित आसपास का माहौल गमगीन हो गया।वही इस हृदय विदारक घटना को देखकर आसपास के लोग भी काफी मर्माहत दिखे।परिवार सहित आसपास के लोगो हत्यारिन पत्नी को काफी कोसते दिखे।




Recent Comments