दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा/ स्थानीय बुनियाद केन्द्र में आंख जांच उपरांत जरूरतमंदों को चश्मा वितरण का कार्य भी शुरू हो गया। वुधवार को चश्मा वितरण कार्य का बीडीओ अभिषेक कु प्रभाकर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार, हेल्थ मैनेजर विश्वजीत कुमार बुनियाद केंद्र प्रबंधक ओम प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर 30 जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मा दिया गया। केन्द्र प्रबंधक ओम प्रकाश द्वारा बताया गया है 30 मार्च से शुरू विशेष शिविर में अभी तक 625 जरूरतमंद लोगों की आंख जांच की गई है। जिसमे 175 लोगों का चश्मा भी बनकर आया है। बुधवार से चश्मा वितरण कार्य भी शुरू किया गया। चश्मा वितरण कार्य का उद्घाटन के दिन 30 लोगों को उनका चश्मा वितरण किया गया। बता दें मढ़ौरा बुनियाद केन्द्र पर 30 मार्च से आंख जांच और चश्मा वितरण के लिए विशेष शिविर शुरू किया गया है, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार ने अपने हाथों से आंखों पर पहनाकर शुरू किया। जो एक महीने तक चलेगा। बुनियाद केन्द्र द्वारा इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।