इंटर स्टेट स्टडी कम ट्रेनिंग कैंप में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए सारण के 10 सदस्यीय टीम का हुआ चयन

#यूथ जिला सचिव अमन राज करेगे नेतृत्व

छपरा : उड़ीसा के भुवनेश्वर शहर में 28 सितबर 2019 से 02 अक्टूबर 2019 तक रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘इंटर स्टेट स्टडी कम ट्रेनिंग कैम्प” के लिए बिहार के 10 सदस्यीय टीम का चयन राज्यमुख्यालय पटना द्वारा किया गया।।यह टीम पूरे बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी, इस टीम का चयन बिहार राज्य इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी पटना (राज्य मुख्यालय) द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम में 29 राज्यों तथा सात केंद्र शासित प्रदेशों के युथ वोलेंटियर भाग लेंगे।

इस कैम्प में रेड क्रॉस के युथ वोलेंटियरो को प्रशिक्षण दिया जाएगा।उन्हें आपदा से लोगो को बचाने,प्राथमिक सहायता,ब्लड डोनेशन के लिए लोगो को जागरूक करने,भीड़ नियंत्रण करने,सामाजिक कार्य करने तथा दिव्यांगजनों के मदद करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पुरुष टीम का नेतृत्व काउंसलर सह युथ जिला सचिव रेड क्रॉस अमन राज तथा महिला टीम का नेतृत्व काउंसलर शारदा शर्मा करेंगी। टीम के सदस्य के रूप में पुरुष वर्ग से अंकित कुमार श्रीवास्तव,भुवनेश्‍वर कुमार,दीपू कुमार राम,सुमित कुमार सिंह और तथा महिला वर्ग से रितिका कुमारी, तनु कुमारी,खुसी कुमारी, शारदा तिवारी भाग लेंगी।

टीम चयन होने पे जिला सचिव श्रीमती जीनत जरीना मशीह,सदस्य सुरेश प्रसाद सिंह, अमरेन्द्र सिंह,जितेन्द्र कुमार सिंह,आलोक राज ने खुसी जाहिर की,तथा जिला सचिव श्रीमती मशीह ने कहा कि युथ वोलेंटियर जब प्रशिक्षण लेके आयेगे तो अच्छा से अच्छा तरीके से लोगो को जागरूक कर पायेंगे और सही तरीके से लोगो की मदद कर पायेंगे।