छपरा युवा ब्राह्मण चेतना मंच के जिला अध्यक्ष बने हरेराम शास्त्री
छपरा :सोमवार कों भारतेश्वरी मारवाड़ी संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास परिसर रतनपुरा में युवा ब्राह्मण चेतना मंच के सारण जिला कार्यसमिति का गठन आम सभा के माध्यम से किया गया ।सभा की अध्यक्षता पं0सुरेन्द्र नाथ ओझा ने किया ।वैदिक मन्त्रों के सस्वर पाठ के मध्य दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।सभा में विभिन्न ब्राह्मण संगठनो की एकजुटता का स्वरूप दिखा ।ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ई0आशुतोष झा , ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पं0 विजय कुमार मिश्र , अखिल भारतीय ब्राह्मण विकास मंच के सारण अध्यक्ष पं0रामायणदास तिवारी , सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे । युवा ब्राह्मण चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक डाॅ0सुभाष पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज बिहार के विभिन्न जिलों एवम् प्रमंडल में विभिन्न नाम से जाना जाता हो परन्तु आपसी समन्वय की दिशा में कार्य चल रहा है और शीघ्र ही बिहार में सभी जिलों को समन्वय समिति बनाकर जोड़ने की दिशा में कार्य होगा।आज आम सभा द्वारा युवा ब्राह्मण चेतना मंच , छपरा जिला की नई कमिटी का गठन किया गया।चुनाव प्रभारी पं0अन्जनी कुमार मिश्र , पं0संजय पाठक एवम् सह प्रभारी पं0शशि प्रकाश मिश्र ने जिला कमेटी की घोषणा की जिसमें पं0हरेराम शास्त्री को छपरा जिला अध्यक्ष , पं0सोनू कुमार मिश्र को महासचिव , पं0अमित तिवारी एवम् पं0राकेश त्रिपाठी को सचिव , पं0 सहजानन्द उपाध्याय तथा पं0नरेन्द्र मिश्रा को कोषाध्यक्ष , पं0अमरेन्द्र ओझा को प्रवक्ता , पं0मनोज पाण्डेय को सह प्रवक्ता , पं0रजीत उपाध्याय को सभा संयोजक , पं0अरुण पुरोहित को जिला कार्यक्रम संयोजक मनोनीत किया गया । सारण जिला विद्वत मण्डल का संयोजक पं0सुरेन्द्र नाथ ओझा को बनाया गया ।अधिवक्ता प्रकोष्ठ का प्रभारी पं0मदनमोहन दूबे को बनाया गया । सारण प्रमण्डलीय प्रभारी पं0संजय कुमार पाण्डेय को मनोनीत किया गया ।सभा को पं0विन्ध्याचल पाण्डेय , पंडित श्याम सुंदर मिश्रा , पं0विवेकानन्द तिवारी , डाॅ0गजानन पाण्डेय , प्रो0विमलेश तिवारी , पं0विश्वनाथ तिवारी , पं0संदीप पाण्डेय , पं0सुशील कुमार मिश्र , पं0राकेश कुमार मिश्र , पं0दिवाकर मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया । ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ई0आशुतोष झा ने कहा कि समय की मांग है कि सभी संगठन एक होकर समन्वय समिति के बनाकर जुड़े तभी हम सामाजिक उत्थान या राजनीतिक भागीदारी के हकदार होंगे ।नव मनोनीत जिला अध्यक्ष आचार्य हरेराम शास्त्री ने कहा कि गांव गांव भ्रमण कर समाज के हरेक व्यक्ति को जोड़ा जाएगा और समाज के शैक्षणिक , आर्थिक , सामाजिक , विकास पर कार्य किया जाएगा और मंच की योजनाओं से हर घर को जोड़कर विकास का दीप प्रज्वलित किया जाएगा।




Recent Comments