Θ बेतिया – आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका उषा देवी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई रस्म पूरी

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉प्रखंड क्षेत्र के तुनिया बिशुनपुर पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र छोटा तुनिया संख्या 210 पर मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका उषा देवी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को नवीन चुंदरी एवं माथे पर बिंदी लगाकर सेविका द्वारा उनकी गोद भरी गई। इस दौरान उन्हें सतरंगी थाली में अनेक प्रकार के पौष्टिक भोज्य पदार्थ भी मुहैया कराया गया। आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सेविका उषा देवी द्वारा महिलाओं को गर्भावस्था में लेने वाले पोषण तत्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार लेने से ना सिर्फ महिलाएं स्वस्थ रहती हैं। बल्कि, पेट में पल रहे बच्चे का भी सर्वांगीण विकास होता है। पौष्टिक आहार के अभाव में महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जाती है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना आवश्यक है।सेविका उषा देवी ने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य सही पोषण की जानकारी भी देना है, जिससे मां व बच्चा दोनों तन्दुरुस्त हो।