शेख पीर बाबा के मजार पर चादरपोशी कर लोगों ने मांगी दुवायें

गड़खा (सारण): प्रखण्ड के अवतार नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पचपटिया नराँव टोला शेखा पीर बाबा के मजार जो हिन्दु एवं मुस्लिम श्रद्धा के प्रतिक के रूप मे मनाया जाता है।जहाँ पच्चीस रबिअऊअल के अवसर पर लगे बुधवार मेले में हजारों की संख्या मे हिन्दु एवं मुस्लिम श्रद्धालुओं ने पहुँच कर मजार पर चादर पोशी की एवं मन्नते माँगी ।

मजार पर पुरे जिले से श्रद्धालु उमड़ पड़े थे। चारों तरफ मेले सा नजारा था।मेले मे सैकड़ो दुकाने सजी थी ।यहाँ प्रत्येक बर्ष पच्चीस रबिअउअल को उर्स मेला का आयोजन होता है । जिसमे श्रद्धलु मजार पर उर्स मेला के एक दिन पुर्व चादरपोशी की गई थी। मौलाना कासिम साहब , असरफ अली , गुड्डू राज , आशिन मियाँ , असलम अली , भोला राय , राकेश सिंह , अशोक साह ने बताया की यहाँ हर वर्ष विशाल मेला लगता है जहाँ हजारों की संख्या मे हिन्दु एवं मुस्लिम धर्म के लोग पहुँचेंगे ।
ऐसी मान्यता है की शेखा पीर बाबा से जो भी मन्नते सच्चे दिल से माँगी जाती है वह पुर्ण होती है।
यह मजार बड़ागोपाल स्टेशन से दो किलोमीटर पचपटिया नराँव टोला गाँव के सामने स्थित है।गड़खा सीओ मो ईस्माइल, अवतार नगर थानाध्यक्ष आरपीएफ, जीआरपी समेत बिहार पुलिस के जवान मेले की सुरक्षा में तैनात थे।