मूँग व ढैचा बीज के वितरण के लिए सीवान में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
सीवान : अपना जिला कृषि प्रधान है यहाँ के किसान कर्मठ व मेहनत वाले है। अतः विभाग की यह जिम्मेवारी बनती हैं कि उनके लिए कुछ करें। उक्त बातें जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने जिला कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कहीं।शिविर का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर डिएओ ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कृषि कर्मी व पदाधिकारी को अभी से अपने अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तन मन से लग जाना होगा।

जिले के सभी प्रखंडों में किसानों की मिट्टी जाँच कराई जाएगी। इस कार्य को किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक जाँच क्षेत्र का पहचान कर आन लाइन ऐप के माध्यम से स्थल चिन्हित करने का कार्य करेंगे। व नमुने को संग्रहित कर जिला को भेजेगे। तत्पश्चात जाँच कर मिटटी का रिपोर्ट कार्ड देगा। इस वितीय वर्ष 2018 -2019 हेतु जिला को 22हजार 681 मिट्टी जाँच का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। नमुने हेतु चिन्हित खेती में आने वाले सभी किसानो का नाम रजिस्टर कर कार्ड बनाया जाएगा। जाँच का कार्य 31 मई माह तक चलेगा। इस बार जाँच हेतु आधार कार्ड का होना अनिवार्य कर दिया गया है।पुरे जिला का मिटटी मैप तैयार किया जाएगा। ताकि दुर देश मे रहने वाले लोगों को असानी से पता चल सके कि किस गाँव पंचायत प्रखंड की माटी मे कौन सा तत्व मौजूद है।

वहीं पदाधिकारी ने इस दौरान शिथिलता बरतने वाले कर्मी पदाधिकारीयो को एलर्ट मुड में कार्य को अंजाम देने का आदेश दिया। वितरण होगा मूँग व ढैचा बिज प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ के रोपाइ के पूर्व हरीखाद कि बड़े पैमाने पर खेती होगी। बिज उपलब्ध है प्रखंडों में कैम्प का आयोजन कर वितरण किया जाएगा। किसानो को संकल्प पत्र के साथ खरीद करनी है। एक किसान को अधिकतम एक हेक्टेयर व न्यूनतम आधा एकड का बिज मिलेगा। बोरीग वाले किसान को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसका चयन पंचायत के कृषि कर्मी करेंगे। किसान इस बार पुरा पैसा देकर खरीद नहीं करेंगे। मूँग हेतु 80%तथा ढैचा हेतु 90%का अनुदान दिया जाएगा। मौके पर कृषि समन्वयक राम पृत गुप्ता ने मिट्टी जाँच के बारे मे बिस्तार से बताया। इस दौरान पदाधिकारी विनोद कुमार शाही आत्मा के उप निदेशक के के चौधरी मिट्टी जाँच पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार मौजूद थे।
( इनपुट : परमार डाॅट काॅम-सीवान )




Recent Comments