स्परिट के साथ मढ़ौरा में दो धंधेबाज धारायें
मढ़ौरा(सारण):स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस नें छापेमारी कर स्परिट के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार लोगों में विक्रमपुर निवासी नीरज राम को पांच लीटर स्परिट के साथ जबकि धेनुकि निवासी विजय मांझी को बीस लीटर स्परिट के साथ धर दबोचा.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय नें बताया की शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज क्र दोनों धंधेबाजों को जेल भेजा जायेगा.