समस्तीपुर:प्रिंट मीडिया को नयी दिशा देने में सहायक साबित होगी पुस्तक हॉकर से हाकिम

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू:
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के जेपीएनएस हाई स्कूल नरहन में दैनिक हिंदुस्तान के प्रसार विभाग के नेशनल हेड एवम इंटेलीजों पब्लिशर्स के डायरेक्टर, पतैलिया निवासी विजय कुमार सिंह के द्वारा लिखित पुस्तक “हॉकर से हाकिम” का लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया।

इसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रधान डॉ अनिल तिवारी व संचालन शिक्षक अरविंद कुमार दास ने की।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रिंट मीडिया को नई दिशा प्रदान करने में यह पुस्तक सहायक साबित होगी।लेखक श्री सिंह ने अपने स्कूली जीवन की चर्चा करते हुए उपस्थित छात्रों से बड़ी लक्ष्य कड़ी मेहनत के साथ विजन युक्त जीवन जीने की अपील की।दूर देहात के सचिव सह कार्यक्रम संयोजक प्रभु नारायण झा ने पुस्तक व लेखक की भूमिका पर विस्तारित चर्चा करते हुए लेखक के जीवन सफर को युवाओं का प्रेरणश्रोत बताया।मौके पर प्रह्लाद झा,ऋषिकेश मिश्र,लक्ष्मी नारायण सिंह,अनमोल कुमार,राजेश कुमार,विनीत कुमार,कुमारी किरण सिन्हा, सुमन सौरभ,गणेश कपूर,यशवंत कुमार,वंदना कुमेरी,मंजू कुमारी,दिनेश चंद्र,मनोज कुमार,मो मुख्तार आलम आदि उपस्थित थे।