
प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध पर नगर पंचायत ने नगर क्षेत्र में निकली जगरुकता रैली
मढ़ौरा(सारण): प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध को लेकर स्थानीय नगर पंचायत ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर जागरूकता रैली निकली I रैली में प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण को हानि के साथ सामान्य जीवन में पड़ने वाले प्रभाव से नगरवाशियों को अवगत कराया गया I मुख्य पार्षद ललन राय और उप मुख्य पार्षद बिपिन सिंह के नेतृत्व में नप सरकार भवन से निकली रैली मुख्य बाजार से होकर धेनुकी चौक पर पहुंची जहां से वापस कार्यालय लौटी I जागरूकता रैली के साथ वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, नप कर्मी के साथ नगर में कार्य करने वाले सफाई कर्मी शामिल थे I रैली के साथ साथ कई बैनर पोस्टर भी थे जिसके द्वारा कर्मियों ने नगरवाशियों को प्लास्टिक कैरी बैग के परित्याग के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया I बता दे कि बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा–421 एवं 422 के अंतर्गत बनाये गये उपविधि के तहत जब्ती, जुर्माना, अपराध शमन इत्यादि की कार्रवाई नगर निकायों द्वारा करने की बात कही गई है I इसके तहत प्लास्टिक कैरी बैग का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जानी है I
ロअलग अलग दंड का प्रावधान :-
व्यापारिक उपयोगकर्ता अगर पहलीबार बंदी का उल्लंघन करते हैं, तो 1500 रुपये, द्वितीय बार में 2500 रुपये तथा प्रत्येक बार दोहराये जाने पर 3500 रुपये जुर्माना किया जायेगा I घरेलू उपयोगकर्ता मामले में पहली बार में 100 रुपये, द्वितीय बार में 200 रुपये तथा प्रत्येक बार दोहराये जाने पर 500 रुपये जुर्माना किया जायेगा I




Recent Comments