
नेहरु युवा केंद्र के संबद्ध राष्ट्र चिंता युवा मंडल के द्वारा स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गयीं
छपरा : स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2 को लेकर नेहरु युवा केंद्र के संबद्ध राष्ट्र चिंता युवा मंडल के द्वारा स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई ।
इस रैली में मोहल्ला रूपगंज वार्ड 30 के विभिन्न गलियों में प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं युवा मंडल के सदस्यों के द्वारा रैली जल संरक्षण,मृदा संरक्षण, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छ भारत अभियान का नारा दिया गया।इस अवसर पर राष्ट्र चिंतन युवा मंडल के सचिव सह टीम लीडर आकाश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए आज रूपगंज मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चों के साथ युवा मंडल के सदस्यों ने रैली निकाल कर समाज को एक सही दिशा देने का काम किया है इस अवसर पर युवा मंडल के सदस्य किशन कुमार अमन कुमार दीपक मद्धेशिया राजेश कुमार उपस्थित थे




Recent Comments