
लोक व्रत चैती छठ
दिघवारा (सारण ) तीन दिवसीय लोक व्रत चैती छठ के षष्ठी तिथि में लाॅक डाऊन का पालन करते हुए व्रतियों ने सोमवार को आपने आपने घरों के सामने कुंए और कृत्रिम पानी के हौज में खड़े होकर डूबते हुए भुवन भास्कर को अर्ध्य अर्पित की।
यद्यपि बाजारों में भीड़ भाड़ कम देखी गई, फिर भी फल,पकवान आदि से लोगों ने व्रत का पालन किया ।गत् शनिवार को नहात खाय, रविवार को खरना और आज सोमवार को प्रथम अर्ध्य देकर महामारी कैरोना से रक्षा की प्रार्थना की । सोनपुर अनुमंडल के सभी प्रखंड क्षेत्रों के अलावे गड़खा, दरियापुर, परसा व नगर पंचायत दिघवारा, सोनपुर व परसा में छठ व्रत पूरी श्रद्धा व विश्वास से मनाए जाने की सूचना है। इस अवसर पर प्रशासन चुस्त दुरुस्त नजर आया। गंगा घाट,गंडक, गंडकी व माही नदी तटों पर विशेष चौकसी देखी गई । व्रत की पूर्णाहुति मंगलवार को उदित भगवान को अर्ध्य अर्पण से होगा । कुछ सामाजिक संगठनों ने पूजन सामग्रियो को भी वितरित की।




Recent Comments