दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया l बैरिया प्रखंड के बगही रतनपुर पंचायत के ज्ञानी जी टोला मे रसोई गैस सिलेंडर का पाईप फटने से आग लग गई ।आग की चपेट में आकर आधा दर्जन घरे धू धू कर जलने लगा ।वही आग की चपेट में आकर तीन लोग झुलस गये है ।जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।सीओ अनिल कुमार ने बताया कि पीडितो को शीघ्र अनुदान दी जाएगी । स्थानीय मुखिया पति ने बताया कि रामप्रवेश पटेल के घर मे खाना बन रहा था ।उसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर का पाईप फट गया ।जिससे घर मे आग पकड लिया ।देखते ही देखते रामाकांत पटेल ,गोपी व श्यामाकांत पटेल आदि की घरे धू धू कर जलने लगा ।आग की लपटे बढते देख इसपर काबू पाने मे जुटे तीन लोग भी झुलस गये ।बताया जाता है कि गोविन्द ,रामप्रवेश व जय नारायण का शरीर आग से झुलस गया है ।बाद मे लोगो व पहुँचे अग्निशामक दस्ता के प्रयास से आग पर काबू पाया गया ।तब तक लाखो की संपत्ति को आग ने राख की ढेर मे तब्दील कर दिया था । स्थानीय मुखिया पति ने तुरंत अपने स्तर से पीड़ित परिवारो को राहत दी ।