स्कूल से 55 किलो चावल व हंडा चोरी
ロप्रधनाध्यपक ने अज्ञात चोर के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी
ロ हेमन्त कुमार राय की रिपोर्ट/
मांझागढ़ (गोपालगंज) मांझागढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के कोइनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकतब से चावल 55 किलो तथा हंडा और उसका ढकन चोरी करने के मामले में स्कूल के प्राधनाध्यपक राम बिचार मांझी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने ने बताया है कि बीते शुक्रवार की रात स्कूल में रखा चावल 55 किलो व खाना बनाने वाले हंडा व उसके ढकन की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गयी है। वही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments