40 बोतल शराब जब्त, धंधेबाज फरार
ロ हेमन्त कुमार राय की रिपोर्ट/मांझागढ़ (गोपालगंज) मांझागढ़ स्थानीय थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहोरा टोला गांव से 40 बोतल शराब जब्त कर लिया। मांझागढ़ थानाध्यक्ष मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक झोला में शराब लेकर जा रहा है। उक्त सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल बल के साथ बहोरा टोला गांव में पहुंचे। जहां युवक पुलिस को देखते ही शराब से भरी झोली को फेक कर फरार हो गया। झोली के तलाशी जब पुलिस के द्वारा की गयी, तो उक्त झोले से 40 बोतल क्रेजी रोमियो शराब बरामद किया गया है। वही इस मामले में पुलिस ने बहोरा टोला गांव के मुकेश पासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वही धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलीस छापेमेरी कर राहीं है। शराब की कीमत 5 हजार रुपया बताया जा रहा हैं




Recent Comments