दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। ज़मीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मढ़ौरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से ज़मीन रजिस्ट्री के नाम पर ₹13.50 लाख ठग लिए गए और बाद में वह ज़मीन किसी दूसरे को बेच दी गई। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर कांड संख्या 448/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैरा थाना क्षेत्र के चकमाखो निवासी पीड़ित कुमार तृप्तिनाथ ने मढ़ौरा थाना में लिखित शिकायत दी है। आवेदन के अनुसार, उन्होंने गरखा के कमालपुर मौजा स्थित 6 कट्ठा ज़मीन का सौदा हसनपुरा निवासी बद्री प्रसाद और उनके परिवार से तय किया था। तय सौदे के तहत पीड़ित ने जुलाई से सितंबर 2024 के बीच नगद और बैंक ट्रांसफर के जरिए अलग-अलग किश्तों में कुल ₹13.50 लाख आरोपियों को दिए। पूरी रकम लेने के बाद जब पीड़ित ने रजिस्ट्री का दबाव बनाया, तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। इसी बीच आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए उक्त ज़मीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री कर दी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया और अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मढ़ौरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 316(2), 351(2), 354, और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
About The Author
Related Posts

Recent Post
- मढ़ौरा एसडीएम ने दलित बस्ती में मनाई दीपावली, बांटी खुशियां
- मढ़ौरा एसडीएम ने दलित बस्ती में मनाई दीपावली, बांटी खुशियां
- महादलित टोलों में डीएम- एसएसपी ने मनाई दीपावली, लोगों के बीच बांटी खुशियां
- मढ़ौरा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुरा में धूमधाम से मनाई गई मां लक्ष्मी पूजा, सजी सुंदर रंगोली
- मढ़ौरा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुरा में धूमधाम से मनाई गई मां लक्ष्मी पूजा, सजी सुंदर रंगोली
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- सोनपुर मेला-2026: डीएम और एसएसपी ने परखी तैयारियां, सुरक्षा और पार्किंग पर खास जोर
- दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या का संयोग
- ट्रक और ईंट लदे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
- सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लाख का सोयाबीन रिफाइंड तेल और ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार
- पूर्व DGP स्वामी गुप्तेश्वर पांडेय ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, सोनपुर दीपोत्सव 2026 में हुए शामिल
- सोनपुर मेला-2026: 22 नवंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- सोनपुर में विशेष भूमि सर्वेक्षण: कागजात जमा करने की अपील, कई गांवों में किश्तवार और खानापूरी का कार्य पूरा
- छठ की झांकी में बच्चों ने जीवंत किया लोक आस्था का महापर्व, गीतों के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण का किया चित्रण
- बनियापुर में खेल सम्मान भवन का लोकार्पण: राज्यपाल ने कहा- खेल सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम

- प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की हुई बैठक
- प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की हुई बैठक
- मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले सारण में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
- राज्यपाल के कार्यक्रम से जदयू के दो विधायक रहे नदारद, शिलापट्ट पर नाम के बावजूद नहीं पहुंचे; निर्दलीय एमएलसी भी अनुपस्थित
Categories

Recent Comments