स्कूल के छात्रों ने साफ सफाई कर चलाया स्वछता अभियान
मांझी (सारण) : प्रखण्ड के सुघर छपरा अवस्थित सुकदेव प्रसाद शिक्षा मन्दिर के छात्र छात्राओं द्वारा गुरुवार को स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया।एवं कचरों की सफाई की गई। उक्त अभियान स्कूल के प्रचार्य रामा कांत प्रसाद के देख रेख में चलाया गया। बच्चों द्वारा पोलो थिन उपयोग नहीं करने खुले में शौच नही करने की लोगों को सलाह दी गई। प्रचार्य रमा कांत ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोग सिर्फ सरकार के मत्थे हर काम छोड़ देते हैं। जिस कारण हम सब को ही कष्ट भोगना पड़ता है।अगर हम देश मे रहते हैं और इस देश के वासी हैं तो हमारा भी कुछ दायित्व होता है। अगर सभी लोग सिर्फ अपने अपने घर के सामने सफाई कर दे तो अभियान चलाने की जरूरत ही नही पड़ती। इस अभियान में जमाल अहमद प्रमोद कुमार नितेश कुमार इम्तियाज अहमद कृष्णा कुमार विपिन कुमार सहित समाज सेवी कृष्णा सिंह शामिल थे।