महिला समेत दो का सर फटा, जख्मी महिला के पति ने हमलावर पर छेड़खानी लगाया आरोप
मशरक(सारण) :थाना क्षेत्र के आरना पंचायत के बाबू के छपिया के एक व्यक्ति ने थाने मे एक आवेदन देकर पड़ोसी पर पत्नी के साथ छेड़खानी के असफल प्रयास के बाद मारपीट कर पत्नी समेत दो लोगों का सर फोड़ देने का आरोप लगाया हैं.आरोपित संदीप कुमार महतो पर पीड़ित महिला से जबरदस्ती करने का आरोप उसके पति ने लगाया हैं.वहीं संदीप कुमार ने कहा कि ये सारी बातें गलत है,हकीकत में जमीनी विवाद है.