
मढ़ौरा । जन्मदिन विशेष होता है लेकिन अगर यह दिन अपनी खुशी के साथ साथ दूसरे को भी खुशी देने की सोच के साथ मनाई जाए तो विशेष बन जाता है । शिल्हौड़ी के एक युवा ने इसी तरह का एक प्रयास किया है जिसका लोगों से प्रशंसा मिल रही है । शिल्हौड़ी दक्षिण टोला निवासी विवेक कुमार बजरंगी ने अपने जन्मदिन पर उत्क्रमित मध्य विधालय शिल्हौड़ी के छात्र छात्राओं के बीच फठन पाठन की सामग्री बांटी । बच्चों से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और उनसे खूब पढ़ने और सफलता प्राप्त करने की भी बात कही । मिर्जापुर मुखिया प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, बीडीसी प्रतिनिधि ई.अंकित कुमार, मनीष कुमार, जवाहर प्रसाद, एचएम भीम प्रसाद की मौजूदगी में बच्चों से अपने गांव और परिवार के लिए कुछ बनने और कुछ बड़ा करने का लक्ष्य बनाने को कहा । अपने साथ अन्य युवाओ को भी स्कूली बच्चों और गरीबों के साथ जन्मदिन मनाने की बात कही ताकी खूद के साथ साथ अन्य वंचितों को खुशी दिया जा सके ।




Recent Comments