“आर्थिक हल युवाओ को बल” योजना कार्यक्रम के तहत युवाओं के बीच किया गया प्रमाण पत्र वितरण
छपरा (सारण)। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही आर्थिक हल युवाओ को बल कार्यक्रम युवाओ के लिये वरदान साबित हो रही है l आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के बेरोजगार युवाओं के लिये यह संजीवनी साबित हो रहा है। 05 सितम्बर डाॅ सवपलली राधाकृषणन के जन्मदिन के अवसर पर IACT सजीव कुमार की अध्यक्षता में कुशल युवा कार्यक्रम का प्रमाणपत्र युवाओं को वितरण किया गया।

इस योजना से जुड़ कर युवा जहाॅ स्वालंबी बन रहे है वही परिवार वालो को आर्थिक सहयोग भी कर रहे है। उपयुक्त बाते युवाओ के बीच प्रमाणपत्र वितरण के अवसर पर डी आर सी सी सारण के सहायक प्रबंधक नीतू सिन्हा ने कही l

सरकार की इस योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की इस योजना अन्तर्गत मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता के तहत युवक युवक्तियो को दो वर्ष तक एक हजार की सहायता राशि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तहत छात्र को चार लाख की सहायता राशि तथा कुशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओ को फ्री कम्यूटर शिक्षा दी जाती है l

इस अवसर संजय कुमार , योगेश कुमार,अभिषेक राज एंव संस्था के राकेश कुमार , आनंद कुमार , मुकेश, दीपिका ,अनुराधा, कोमल का महतवपुर्ण योगदान रहा ।