
छपरा:बेहतर मशरूम उत्पादन के लिए बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने गड़खा प्रखंड के फुलवरिया गांव निवासी पुर्व मुखिया देवनारायण यादव और उनके पुत्र अजय राय को सम्मानित किया है। राज्यपाल ने किसान पिता पुत्र को पटना स्थित अपने आवास पर सम्मानित किया। देवनारायण यादव के द्वारा गांव में ही मशरूम की खेती की जाती।दो एकड़ में लगाई गई फसल में लगभग प्रति दिन आठ क्विंटल मशरूम का उत्पादन होता है।देवनारायण यादव ने बताया कि उनके द्वारा उत्पादित किए गए मशरूम को पुरे बिहार के अलावे परोषी राज्यों में भेजा जाता है।मौके पर समाजसेवी जमादार राय भी मौजूद थे।




Recent Comments