छात्र रालोसपा के पंचायत अध्यक्ष मनोनीत


तरैया (सारण):04.08.18।
तरैया बाजार स्थित डॉ. टी.एन.सिंह मार्केट में रालोसपा छात्र के कार्यकर्ताओ की एक बैठक हुई।जिसमें विभिन्न पदों पर पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया।छात्र लोक समता के विस्तार हेतु पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिये सभा का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र लोक समता के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ने प्रखंड प्रधान महा सचिव के पद पर मंगल कान्त कुमार सिंह उर्फ मुकुल सिंह एवं पचभिड़ा पंचायत के पंचायत अध्यक्ष पद पर रितेश कुमार सिंह एवं तरैया पंचायत अध्यक्ष पद पर वकील कुमार गुप्ता को मनोनीत किया गया।उक्त बैठक में युवा नेता रालोसपा टुना सिंह,अवनिश सिंह,कुणाल सिंह,पवन सिंह आदि उपस्थित थे।
छात्र रालोसपा के पंचायत अध्यक्ष मनोनीत




Recent Comments