
भेल्दी। स्थानीय थाने के कोरेया शिवमंदिर स्थित पोखरा में शनिवार को डूबने से एक किशोर की मौत हो गई।मृतक प्रियांंश कुमार (11) भेल्दी थाने के कोरेया पश्चिम टोला गांव के मिथिलेश भगत का पुत्र बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के कोरेया पश्चिम टोला गांव के किशोर प्रियांश कुमार अन्य बच्चों के साथ शनिवार को कोरेया शिवमंदिर स्थित पोखरा मेेें स्नान कर रहा था उसी वक्त डूब गया।किसी को उसके डूबने की जानकारी भी प्राप्त नहीं हुई।किशोर को घर पर नहीं देख परिजन काफी खोजबीन करने लगे।करीब दो घंटे के बाद पोखरे में किशोर का शव तैरते हुए देख काफी संख्या मेें लोग जुट गए।मौके पर पहुंच परिजनों ने शव की शिनाख्त की।भेल्दी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
किशोर का शव मिलते ही परिजनों में मची चीख-पुकार
किशोर प्रियांश कुमार का पोखर से शव मिलते ही परिजनों मेें चीख-पुकार मच गई।मां सुनीता देवी अपने पुत्र प्रिंस का शव देखते ही मूर्छित होकर गिर पड़ी।वह जब भी होश में आती पुत्र के शव से लिपटकर रोने लगती।पिता मिथिलेश भगत बेसूध पड़े हुए थे।किशोर की मौत के बाद कोरेया पश्चिम टोला गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।इधर, सारण जिला राजद अध्यक्ष सुनील कुमार, कोरेया मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर चौहान पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला पार्षद मनोरमा कुमारी आदि ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बढ़ाया।




Recent Comments