बेतिया – गौनाहा:– *जाने कौन से जगह से बिना किसी स्रोत के निकलता है पानी*
न्यूजइनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* जंगली जानवरों व घने जंगलों के बीच स्थित अमृत समान पानी पीने के लिए चिलचिलाती गर्मी मे कई गांव के लोग पहुंचते है यहां । स्वच्छ व मिठा पानी का श्रोत देख उस पानी को पीने के लिए लोगो का जी लालचने लगता है । पानी इतना साफ और मिठा है कि जो भी देख लें पीने का जिद पकड़ लेता है और पीने के बाद सुकून महसूस करता है ।
ये पानी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है ।
ये जगह कहीं और नहीं वाल्मीकि नगर लोकसभा व रामनगर विधानसभा क्षेत्र के गौनाहा प्रखंड वाल्मीकि बाघ्य परियोजना क्षेत्र अंतर्गत मंगुराहा वन क्षेत्र में पड़ता है । उस पानी की श्रोत से जंगली जानवर व कई गांव के लोग अपना प्यास बूझाते है ।
इस संबंध में स्थानीय लोगों से हुई बातचीत में स्थानीय मुखिया राम बिहारी महतो परसौनी निवासी तौफिक आलम, हसनैन मिया, आबिद हुसैन आदि ने बताया कि चिलचिलाती धूप गर्मी के दिनों में जब पीने के लिए सारे स्रोत से पानी मिलना बंद हो जाता है तब यह प्राकृतिक पानी का श्रोत काम आता है । वही भतुजला, एकवा, परसौनी, मुसलमानी टोला, ईमीलीया टोला आदि गांव के लोग एकमात्र प्राकृतिक स्रोत से निकल रहे पानी के अपने घर ले जाकर रसोई बनाते व अपने परिवार का प्यास बुझाते हैं । कभी-कभी मवेशी के साथ-साथ स्थानीय लोग भी एक साथ बुझाते हैं अपनी प्यास ।
आगे सरकारी पहल की जरूरत है सरकार यहां ध्यान दे दे तो निश्चित ही यहां और आसपास की पानी की समस्या दूर हो सकती है ।




Recent Comments