मांझी(सारण) : सोशल मीडिया द्वारा संचालित अनुभव जिंदगी का ग्रुप के सदस्यों का चतुर्थ वार्षिक समारोह स्थानीय राम घाट पर सम्पन्न हुआ।

बैठक में सदस्यों ने ग्रुप को संगठनात्मक स्वरूप में ढालने की आवश्यकता जताते हुए इसे पूरी तरह गैर राजनीतिक संस्था बनाने की वकालत की। तथा आगामी एक जनवरी को प्रखंड मुख्यालय के समीप कार्यालय के विधिवत उदघाटन का संकल्प ब्यक्त किया।

मांझी में सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में हो रही गिरावट पर चिंता ब्यक्त करते हुए एक उड़ाका दल बनाने पर सहमति ब्यक्त की गई जो विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेगा। संस्था को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सदस्यता शुल्क लगाने का भी निर्णय लिया गया। आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष साधु दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक का शुभारंभ गायक दिवाकर सिंह द्वारा प्रस्तुत ।चन्दन है इस देश की माटी। से हुआ। बैठक के पश्चात हनुमान गढ़ी मन्दिर परिसर में सदस्यों ने पांच फलदार पेड़ लगाकर बृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बैठक में पूर्व मुखिया अमरेंद्र सिंह अरविंद सिंह सोहैल अहमद गायक रत्नेश रतन विक्की सावन जीवन कुमार यादव चन्द्रशेखर शुक्ल बिजेन्द्र तिवारी शैलेश कुमार यादव कृष्णा सिंह पहलवान रिंकू सिंह संजीव शर्मा राजीव भारती तारकेश्वर नंद तिवारी खुर्शीद आलम प्रह्लाद यादव धनंजय सिंह श्री राम गिरी चन्दन कुमार बशीर अहमद बबलू मैथिली शुक्ला संजीव सिंह राहुल कुमार सिंह छोटे लाल प्रसाद बम बम शर्मा सुनील कुमार यादव दीपक उपाध्याय धनजी सिंह आफताब आलम अजय कुमार सिंह समसाद आलम नीरज सिंह कंचन पाण्डेय अवधेश सिंह जगमोहन चौहान तथा अंकित कुमार आदि शामिल थे। बैठक का संचालन समूह संचालक मनोज कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन सन्त राम प्रिय दास ने किया।