मारपीट मामले में दोनो पक्षो ने दर्ज करायी प्राथमिकी ।
पानापुर( सारण )प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार में सोमवार की रात आर्केस्ट्रा के दौरान हुए मारपीट के मामले को लेकर दोनों पक्षो की ओर से अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।एक पक्ष के गौतम चौरसिया द्वारा दर्ज प्राथमिकी में शहाबुद्दीन ,अफजल मियां सहित तीन को नामजद किया गया है जबकि दूसरे पक्ष के बेचू मियां द्वारा दर्ज प्राथमिकी में गौतम चौरसिया ,पप्पू चौरसिया सहित चार लोगों को नामजद किया गया है ।मालूम हो कि सोमवार की रात पानापुर बाजार में एक रिसेप्सन पार्टी के दौरान चल रहे आर्केस्ट्रा में मारपीट की घटना हो गई थी जिसके बाद दोनों पक्षो में तनाव उत्पन्न हो गया था ।मामले को शांत करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी ।प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षो से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।




Recent Comments