पाॅस मशीन का वितरण सह प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

पानापुर (सारण) : गुरूवार को अंचल कार्यालय के प्रांगण में जनवितरण दुकानदारों के बीच पाॅस मशीन का वितरण किया गया।अंचलाधिकारी सह प्रभारी मार्केटिंग अफिसर रंधीर प्रसाद ने सभी उपस्थित जनवितरण दुकानदारों को पाॅस मशीन दिया।पाॅस मशीन के माध्यम से जनवितरण के उपभोक्ताओं को राशन का वितरण किया जाएगा।तथा उसके वजन राशि की पक्की रसीद मिलेगी।इस प्रकार जनवितरण के माध्यम से मिलने वाले अनाज में किसी प्रकार की गड़बड़ी की सम्भावना समाप्त हो जाएगी।मशीन वितरण के पूर्व जनवितरण विक्रेताओं तथा उपभोक्ताओं को पाॅस मशीन का प्रशिक्षण भी दिया गया ।




Recent Comments