फतेहपुर उप्र:बाग में मिला अधेड़ का शव, सनसनी
#न्यूज़ इनपुट -अरुण कुमार केशकर

फतेहपुर २० अक्टूबर
खागा : हथगाम थाने के काेतला गांव स्थित जंगल में शुक्रवार दाेपहर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई | पुलिस ने शिनाख्त न हाेने पर अज्ञात में पंचनामा भरकर शव काे पोस्टमार्टम भिजवाया है |
काेतला गांव स्थित गांव के जंगल में ग्रामीणाें ने 50 वर्षीय अधेड़ की लाश देखी ताे सनसनी फैल गई | गेरुआ गमछा, बंडी पहने उक्त अधेड़ के बारे में आस-पास के लाेगाें से काफी प्रयास के बावजूद काेई जानकारी नहीं हो सकी | चाैकी इंचार्ज छिवलहा राजेश कुमार सिंह काे ग्रामीणाें ने सूचना दी | पुलिस फाेर्स ने माैके पर पहुंच नजदीक के गांवों से ग्राम प्रधानाें काे बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए | घंटाें बाद भी काेई जानकारी न हाेने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया |




Recent Comments