सोलन में आयोजित राष्ट्रीय मशरूम मेला में सारण से मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शम्भू कुमार को किया गया सम्मानित

मांझी(सारण)। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मशरूम निदेशालय सोलन में आयोजित राष्ट्रीय मशरूम मेला में सारण में मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शम्भू कुमार को सम्मानित किया गया। आई सी ए आर नई दिल्ली के निदेशक डॉ ए के सिंह ने श्री कुमार को सम्मान पत्र एवम शॉल से सम्मानित किया। श्री कुमार को सारण एवम सिवान में किसानों को मशरूम स्पॉन।बीज। सहज ढंग से उपलब्ध कराने उससे विभिन्न प्रकार का ब्यनजन बनाकर उसका प्रचार प्रसार करने तथा मशरूम के बेहतर उत्पादन हेतु प्रशिक्षण के माध्यम से मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने एवम उक्त कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। मालूम हो कि श्री कुमार मांझी प्रखंड के नरवन में रबदे इंसान एग्रोटेक नामक मशरूम इकाई के संचालक हैं। तथा उक्त इकाई से सम्बद्ध दर्जनों छोटी बड़ी इकाई मशरूम उत्पादन की दिशा में बेहतर कार्य कर रही हैं। मालूम हो कि मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोलन में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मशरूम मेला सह प्रदर्शनी लगाया जाता है।