बाइक को बचाने में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
गुठनी (सिवान) :
गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर धनौती चट्टी के समीप
जतौर के तरफ से जा रहे स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने
बाइक सवार को बचाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह बहेलिया गांव
निवासी उपेंद्र पांडेय की स्विफ्ट डिजायर कार
(बीआर 29 के 4602) किसी काम से मैरवा जा रही थी।
उसी क्रम में धनौती चट्टी के समीप, तेज रफ्तार से चौराहा क्रॉस
कर रहे बाइक चालक को बचाने के क्रम में कार चाय दुकान
के बगल में खंभे में टकरा कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। फिर गाड़ी चालक
को आंशिक चोट लगी। घटना की सूचना पाकर गुठनी पुलिस ने मौके पर
पहुंच घटना की जानकारी लिया।
—




Recent Comments