दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर पुलिस ने मारपीट, शराब बिक्री सहित अन्य मामले में कुल चार आरोपी को अलग-अलग स्थान से छापामारी कर गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया है। उक्त बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार ने सोमवार को बताया कि मारपीट के मामले में 2025 में सबलपुर चहारम के ओमप्रकाश सिंह के पुत्र मंटू कुमार एवं चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं दूसरी ओर सबलपुर चहाराम में 2024 में शराब बिक्री के आरोप में जनार्दन राय के पुत्र मिथलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है जबकि शिकारपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्त के मौत के बाद आक्रोषित होकर ट्रक जलाने के आरोप में दरियापुर थाना क्षेत्र के टरवामंगलपाल के राहुल कुमार को गिरफ्तार कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया गया है।




Recent Comments