दैनिक खोज खबर/सोनपुर। बिहार सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से सोनपुर प्रखंड के परमानंदपुर एवं गोविंदचक पंचायत में 7 जुलाई 26 यानी मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि 7 जुलाई मंगलवार को परमानंदपुर और गोविंदचक पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जाएगा.इस शिविर में सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहेंगे। पंचायत वासी अपनी जन समस्याओं को आवेदन देकर वे अपनी समस्या का समाधान के लिए प्रपत्र जमा करेंगे। जहां दिए गए प्रपत्र के आधार पर आमजन से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही प्राप्ति, पंजीकरण एवं निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित आवश्यक तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था की गई है। साथ ही लोगों के बैठने एवं पेयजल की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। पंचायत में सहयोग शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य पंचायत वासी अपने अपने समस्याएं एवं पंचायत से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें। उन्हें प्रखंड अंचल या अनुमंडल से संबंधित कार्यालय में चक्कर लगाने से बचेंगे। उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को अब अन्य पंचायत में आयोजित होगा।




Recent Comments