सेविका-सहायिका की बहाली को लेकर नवादा के वार्ड सभा में हंगामा ,बहाली रद्द
👉ग्रामीणों ने सर्वे पंजी में धांधली का लगाया आरोप
✍देवेंद्र कुमार सिंह/रसूलपुर -एकमा प्रखंड के नवादा पंचायत के वार्ड संख्या 06 में आईसीडीएस बिभाग द्वारा संचालित बिभीन्न परियोजनाओं में सेविका सहायिका के रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया में घोर धांधली का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में मेधा सूची का प्रकाशन हो गया है तथा सभी मामलों में क्रमांक 1 पर हीं रहने वाले अभ्यर्थि का हीं चयन किया जाएगा।निर्धारित तिथि के अनुसार मंगलवार को नवादा गाँव स्थित कन्या पाठशाला में वार्ड संख्या 06में सेविका सहायिका की रिक्त पदों को लेकर आयोजित वार्ड सभा की बैठक में ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और सेविका द्वारा की गयी सर्वे पंजी को निराधार बताते हुए धांधली का आरोप लगाया ।
आरक्षित व सामान्य सीट को लेकर हुआ हंगामा
पूर्व सरपंच पंकज कुमार सिंह व पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार सिंह समेत दर्जनो ग्रामीणों का आरोप है कि सामान्य वर्ग के लगभग 40 फीसदी परिवार का नाम सेविका सुमन देबी द्वारा की गयी सर्वे पंजी में अंकित नहीं है।ग्रामीणों का कहना है कि 2016 में किए गए सर्वे में वार्ड संख्या 06 के मतदाता सूची के अनुसार सामान्य वर्ग की संख्या 249 तथा अनुसूचित जाति की संख्या 162 है।वहीं सेविका द्वारा की गयी सर्वे पंजी के आधार पर सामान्य वर्ग की संख्या 158 अनुसूचित जाति 249 तथा पिछड़ा वर्ग की संख्या 11 है।
सामान्य कोटि के आधार पर चयन प्रक्रिया में नम्बर 1 पर आनेवाली निशा कुमारी पति बब्लु कुमार सिंह हैं तो आरक्षित कोटि में उषा कुमारी पति बसंत कुमार पंडित हैं ।सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के फार्म स्वीकृत क्यो?
———————————————————————-
इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि जब वार्ड संख्या 06 की सीट आरक्षित कोटि में हीं थी तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन किए गए आवेदनों को स्वीकृति क्यों दी गयी जो जाँच का मामला है।वहीं चयन प्रक्रिया में शामिल पर्यवेक्षिका प्रिया कुमारी ने बहुलता के आधार पर आरक्षित कोटि का सीट बताया है।
इनकी भी सुनें:
आरक्षित कोटि की सीट होने के बावजूद सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन ऑनलाइन कराया।यह सामान्य वर्ग के आवेदकों की गलती है।
रीता सिन्हा – सीडीपीओ,एकमा




Recent Comments