छपरा।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा व सारण जिला चुनाव प्रभारी निवेदिता सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शहर के स्नेही भवन में आयोजित पार्टी के बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव व जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष व सोनपुर जिला पार्षद प्रतिनिधि युवा नेता धर्मेन्द्र कुमार साह ने श्रीमति सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जिले में पार्टी को एक नई ऊंचाई प्रदान करने हेतु नवमनोनित जिला प्रभारी द्वारा सांगठनिक कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। स्नेही भवन में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में स्थानीय विधायक डॉ सीएन गुप्ता सहित बीजेपी के अन्य कई वरीय नेता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए छपरा के विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी है | भाजपा कार्यकर्ताओं से ही जनता समाज को काफी उम्मीद है इस आपदा काल में सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने कार्यकर्ता प्रशासन एवं जनता के बीच कड़ी का काम करें।वही युवा भाजपा नेता धर्मेन्द्र साह ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव प्रभारी निवेदिता सिंह के नेतृत्व में बीजेपी आगामी चुनाव में जिले में इतिहास रचने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य सरकार के सामंजस्य से प्रदेश में चतुर्दिक विकास हुआ है। आम लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसके पूर्व नवमनोनित जिला प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पार्टी के कार्यों से जुड़े कई अहम जानकारियां साझा की।