हार्ट अटैक आने से संगीत शिक्षिका की आकस्मिक निधन,शोक सभा आयोजित।
#परवेज़ अख्तर/सीवान
जिले के गोरियाकोठी प्रखंड के लालपरी देवी प्रोजेक्ट गल्स हाई स्कुल सह इंटर कॉलेज गोरियाकोठी में कार्यरत संगीत बिषय की शिक्षिका मीना कुमारी (59वर्ष) की बुधवार को तड़के पटना के तारा हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया।हार्ट अटैक हो जाने के चलते वे पटना में इलाजरत थी।उनके आकस्मिक निधन की सुचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त विवरण के मुताबिक शिक्षिका मीना कुमारी सन् 1985 से लगातार उक्त कॉलेज में कार्यरत थी लेकिन उनकी सेवा की मान्यता बिभाग द्वारा अभी तक नहीं मिली थी जिसे उनको वेतन नहीं मिल पा रहा था। पटना हाई कोर्ट के निर्देशानुसार सेवा के मान्यता हेतु निर्देश माध्यमिक शिक्षा बिहार पटना के यहाँ सुनवाई चल रही थी।उधर कुछ लोगो का कहना है की मीना कुमारी की सेवा की मान्यता नही मिलने के कारण वे हमेशा उदास व चिंतित रहती थी इसी बीच मंगलवार को आचानक उनकी तबियत बिगड़ गई । बाद में आनन- फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज़ के लिए पटना के तारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ वे जिंदगी की जंग लड़ते -लड़ते बुधवार की अहले सुबह अंतिम सांस ली।वही बुधवार को दोपहर उनका शव पटना से उनके पैतृत्व गाँव पहुँचा।शव पहुँचने के बाद शव को कॉलेज के परिसर में रख कर कॉलेज के बच्चे, कॉलेजकर्मियों व कई गणमान्य लोगों ने मिलकर एक शोक सभा का आयोजन किया।उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा के शांति के लिए परम् पिता परमेश्वर से कामना की।इस दौरान बीजेपी नेता सह समाजसेवी देवेशकांत सिंह ने कहा की मौत तो सच्चाई है।उन्होंने आगे कहा की दुनिया में भगवान ने जब इंसान को मनुष्य के रूप में जन्म देकर भेजते है तो उसी दिन उसकी सारी जीवनी निर्धारण कर देते है।उन्होंने शोक सम्पत परिवार से मिलकर सन्तावना भी दी और आगे मदद करने का आश्वासन भी दिया।शोक सभा में मुख्यरूप रूप से बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेशकांत सिंह, कॉलेज के प्राचार्य रविश कु सिंह, शिक्षक अरविन्द सिंह, सूरज सिंह,दिलीप मिश्रा,राजेन्द्र सिंह,रविश कु सिवानी,मुबारक हुसैन, नेसार अली,अमरेंद्र कु, शिक्षिका शैलकुमारी,नीलम कुमारी व् कई छात्राएं इत्यादि ने पुष्प अर्पित कर श्राद्धजंली दिया गया।बतादे की आज देर संध्या तक उनका दाह-संस्कार गांव स्थित श्मसान् घाट में कर दिया जायेगा।
—–
#न्यूज़ इनपुट -जामो से मनेजर कुमार गुप्ता का रिपोर्ट




Recent Comments