
छपरा : जेपीयू के पूर्व कुलसचिव डॉ अशोक कुमार की सेवानिवृत्त की तिथि 31 मार्च 2021 को है। सेवा निवृत्त से पहले गुरुवार को डॉ अशोक कुमार को पी पी ओ देकर सम्मानित किया। कुलपति प्रो फारूक अली ने डॉ कुमार को,जो कि 31 मार्च को सेवा निवृत्त हो रहे हैं,पीपीओ देकर सम्मानित किया।उनका पीपीओ नं 1333 है। पीपीओ के साथ ही कुलपति ने डॉ अशोक कुमार को सम्मानित करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं पगड़ी दिए।तथा कहे कि आप ने अपने कार्यो के प्रति समर्पण एवं वफादारी करते हुए विश्वविद्यालय को जो योगदान किए उसे भुलाया नहीं जा सकता। आप निष्ठावान रहते हुए विश्वविद्यालय के कार्यो को किए।इसके लिए विश्वविद्यालय की आने वाली पीढियां आपके प्रति आभारी रहेगी। इस अवसर पर सीसीडीसी प्रो हरिश्चंद्र , रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उदय अरविन्द, कुलसचिव कर्नल श्यामा नंद झा ,वित्त परामर्शी ए के पाठक एवं अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments