सारण/परसा।उतिमपुर भेल्दी मुख्यपथ पर थाना क्षेत्र के पचलख बाजार पर बाईक की ठोकर से एक 70 बर्षीय बृद्ध का घटना स्थल पर मौत हो गई।बाइक सवार तीन युवकों को स्थानीय लोगो द्वारा पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।मृतक बृद्ध पचलख गाँव निवासी रघुनाथ सिंह बताया जाता है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बृद्ध ब्यक्ति घर से सब्जी खरिदने पैदल पचलख बाजार जा रहे थे।तभी परसा की तरफ से तेज गति से आ रही बाईक चालक द्वारा ठोकर मार दिया।जिससे बृद्ध की घटना स्थल पर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परसा पुलिस पहुँच घटना की जनकारी लिया।मौत से गुसाये लोगो ने मुख्यपथ जाम कर यातायात बाधित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मुखिया हरेश्वर सिंह चांदपुरा मुखिया विजय राय उमेश सिंह पहुँच आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था।समाचार लिखे जाने तक यातायात बाधित था।