एसडीओ ने बड़ी कार्रवाई, रेफरल अस्पताल में संदिग्ध आधे दर्जन दलाल किस्म के लोगों को पुलिस ने लिया कस्टडी में

मढ़ौरा। मढ़ौरा एसडीओ द्वारा मढ़ौरा रेफरल अस्पताल छापेमारी की गई। जिसमें लगभग आधे दर्जन संदिग्ध दलालों को पुलिस ने हिरासत में लिया।औचक छापेमारी से अस्पताल परिसर में कुछ देर लोग कुछ समझ नहीं पाए कि एसडीओ के नेतृत्व में पुलिस धाराधड़ घुमंतू किस्म के संदिग्धों को क्यों पकड़ गाड़ी में बैठा रही।बाद में पता चला कि अस्पताल में दलालों की एक बड़ी फौज खड़ी रहती है और रोगियों को बहला फुसलाकर झांसे में निजी जांच घरों और अस्पतालों में ले जाते हैं, इसी की शिकायत पर सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे के आसपास मढौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने अस्पताल परिसर में संदिग्ध हालात में दलाल किस्म के आधे दर्जन लोगो को पुलिस कस्टडी में उठावा लिया है।एसडीओ ने बताया कि अस्पताल में दलालों के रहने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है।पुलिस कस्टडी में कुछ संदिग्ध लोग लिए गए लोगों से पूछताछ की जाएगी, यदि उनकी संलिप्तता मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।