सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन का मना वार्षिकोत्सव
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: बिहार प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव शहर
के रेड क्राॅस भवन में रविवार को मनाया गया। साथ ही संगठन के प्रमंडलीय
कार्यशाला का भी आयोजन हुआ। सर्वप्रथम शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में
यूनिट की बैठक हुई। अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व सचिव प्रवीण, संगठन के
प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, संयुक्त सचिव मनोज कुमार तथा एनएफएसआरयू
के उपाध्यक्ष दीपक कुमार की उपस्थिति में सिवान यूनिट के नए नेतृत्व का
चुनाव हुआ। जिसमें प्रवीण कुमार को सचिव, शैलेंद्र सिंह को अध्यक्ष तथा
परमहंस कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सभी दवा विक्रय
प्रतिनीधियों ने नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए विभिन्न
प्रबंधकों के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज करने का आह्वान किया। प्रमंडलीय
कार्यशाला में बिहार प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के सभी
केंद्रीय पदाधिकारी व सारण, गोपालगंज के भी दवा विक्रय प्रतिनिधि व
विभिन्न संगठन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। बताया कि संगठन ने इस
कार्यशाला के माध्यम से सभी यूनिट के नेतृत्व कर्ताओं को उनकी भूमिका पर
विशेष प्रशिक्षण दिया।
————–




Recent Comments