सुवाणा में मनाया सहकार दिवस
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 2 जुलाई। सुवाणा स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. में सहकार दिवस मनाया गया। समिति के अध्यक्ष जमना लाल जाट, व्यवस्थापक लालचंद सेन, सहायक व्यवस्थापक जमना लाल रेगर ने एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को लघु कृषि ऋण वितरित किये। इस अवसर पर पूर्व जीएसएस अध्यक्ष जगदीश चौधरी, सुशील कुमार चपलोत, रणजीत सिंह राणावत, प्रकाश चपलोत जैन, जमना लाल शर्मा व उदा लाल जाट सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित थे।




Recent Comments