फसल काटने गये किसान के घर लगी आग 
राकेश फौजदार 
भरतपुर 1 अप्रेल। राजस्थान के धौलपुर में कौलारी थाना इलाके के परौआ गांव की कुशवाह बस्ती में बीती देर रात अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में लगी आग से घर में रखी हजारों की नकदी सहित सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि वो अपने परिवार सहित खेत में गेहूं की फसल काटने गया था। इसी दौरान पीछे से मकान में आग लग गई। उन्होंने मकान में रखी पांच हजार की नकदी सहित अन्य सामान का नुकसान होने की बात कही है।